spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports Newsकामिंदू मेंडिस ने तोड़ा गावस्कर का रिकार्ड

कामिंदू मेंडिस ने तोड़ा गावस्कर का रिकार्ड

-


गॉल। श्रीलंका के कामिंदू मेंडिस ने गॉल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन इतिहास रचा। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से 50 या उससे अधिक का नौवां स्कोर बनाया। मेंडिस अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद आठ लगातार टेस्ट में 50 से अधिक स्कोर बनाया हो। बता दें कि उन्होंने दिग्गज सुनील गावस्कर को भी इस रिकॉर्ड में पिछाड़ दिया है।

मेंडिस ने 2022 में डेब्यू किया था, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी एकमात्र पारी में उन्होंने 61 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। मेंडिस ने 2024 में वापसी की और तब से वह आग उगल रहे हैं। मेंडिस ने कुल मिलाकर आठ टेस्ट की 13 पारियों में 873 रन बनाए हैं और 2024 की शुरूआत में वापसी करने के बाद से 12 पारियों (सात टेस्ट) में 812 रन बनाए हैं।मेंडिस ने इस साल सात टेस्ट में चार अर्धशतक और चार शतक बनाए हैं। उनका एवरेज इस दौरान 81 का रहा है जबकि उनका बेस्ट स्कोर 164 रहा।

13 टेस्ट पारियों में उनके स्कोर इस प्रकार हैं: 61, 102, 164, 92 नाबाद, 9, 12, 113, 74, 4, 64, 114, 13 और 51 नाबाद (जारी टेस्ट)।बात करें मैच की तो, श्रीलंका ने टेस्ट के पहले दिन 306/3 रन बनाए, जिसमें मेंडिस अभी भी क्रीज पर टिके हैं। एंजेलो मैथ्यूज नाबाद 78 रन पर खेल रहे हैं। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरूआत की। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को सस्ते में एक रन पर आउट कर दिया। दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चंडीमल ने फिर दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद हालांकि डिमुथ करुणारत्ने 46 रन पर रन आउट हो गए। इसके बाद चंदीमल को मैथ्यूज के रूप में एक और साथी मिला। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। इसके बाद चंदीमल 116 रन बनाकर आउट हो गए। मैथ्यू और मेंडिस ने फिर बिना कोई और विकेट गंवाए बल्लेबाजी की। चौथे विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 85 रन जोड़े। श्रीलंका पहले टेस्ट में 63 रन से जीत दर्ज करने के बाद दो मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts