Homemausamमौसम का बदला मिजाज, तापमान में दर्ज की गयी गिरावट

मौसम का बदला मिजाज, तापमान में दर्ज की गयी गिरावट

-

मेरठ – लगभग छह दिन तक मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने से प्रचंड गर्मी से परेशान शहरवासियों ने बुधवार देर शाम गर्मी से राहत महसूस की। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और शाम के समय में तेज हवाएं भी चली। आज तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के आसार बने हुए है।

प​श्चिमी उत्तर प्रदेश में सितंबर माह का आधा महीना बीत जाने के बाद प्रचंड गर्मी ने अपना रूप दिखाया। शुरुआत में बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा, लेकिन पिछले छह दिनों से तेज धूप निकलने से तापमान 36 के पार पहुंचा। जिससे गर्मी ने फिर से पसीने छुड़ा दिए। दिन व रात में गर्मी के कारण सुकून नहीं मिल पा रहा था। बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला देखने को मिला। आसमान पर बादल छाने से लोगों में बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन निराशा हाथ लगी। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकलने से गर्मी के असर से बुरा हाल रहा। शाम के समय में बादल छाने व तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी।

मौसम का मिजाज बदलने से दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृ​षि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार से बूंदाबांदी के आसार है। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अ​धिकतम तापमान 34.8 डिग्री से​ल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 ​डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शहर का एक्यूआई स्तर 200 के नजदीक 193 पर पहुंच गया। जबकि, जयभीमनगर में 204, गंगानगर में 215, पल्लवपुरम में 182, दिल्ली रोड 229, बेगमपुल 222 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts