spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSचुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने किया महिला प्रधान पर जानलेवा...

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने किया महिला प्रधान पर जानलेवा हमला

मेरठ के सरधना में चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने महिला प्रधान पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला के पति व भजीते पर भी फावड़े से हमला कर दिया। जिससे दोनों को गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ता कराया गया है।

-

मेरठ– सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान की गांव की महिला प्रधान से खड़ोंजे के निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला प्रधान पर जानलेवा हमला बोल दिया। और महिला प्रधान की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। दबंग के हमले में महिला प्रधान गंभीर रूप से घायल भी हुई थी।

पीड़ित महिला प्रधान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई बुधवार को महिला प्रधान दर्जनों गांव के लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता प्रधान ने एसएसपी से दबंगों पर कार्रवाई मांग की।

सरधना के एक गांव की रहने वाली महिला ग्राम प्रधान ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि गांव का पूर्व प्रधान उससे चुनावी रंजिश रखता है। कुछ दिन पहले वह गांव में रास्ते का निर्माण करा रही थी, तभी पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। शोर सुनकर महिला ग्राम प्रधान का पति और भतीजा उसे बचाने आए तो दबंगों ने पास ही पड़े फावड़े से उसके भतीजे पर भी जानलेवा हमला बोल दिया था। दबंगों के हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। दबंगों ने बीच बचाव में आई ग्राम प्रधान के कपड़े फाड़ दिए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts