HomeCRIME NEWSBareilly Murder: घर के दरवाजे पर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, जांच...

Bareilly Murder: घर के दरवाजे पर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

  • देर रात आवाज देकर हमलावरों ने खुलवाया दरवाजा, पुलिस कर रही जांच.

बरेली। मीरगंज इलाके के एक गांव में गोली मारकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की देर रात हुई। घर के दरवाजे पर पहुंचकर किसी अज्ञात शख्स ने आवाज दी। इसके बाद दरवाजा खुलते ही गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में मौत हो गई। वारदात की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

मीरगंज थाना क्षेत्र के सिल्लापुर गांव की रहने वाली अंशु ने बताया कि रोजाना की तरह उनका परिवार खाना खाकर सो रहा था। शुक्रवार की रात 11 बजे के आसपास कोई अज्ञात शख्स घर के दरवाजे पर पहुंचा। उसने पति रनवीर सिंह (53) को आवाज दी। इसके बाद पति दरवाजा खोलने पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तुरंत ही उन्हें गोली मार दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो पति गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। हत्या क्यों और किसने की अभी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts