Homeउत्तर प्रदेशMeerutबेसमेंट पर कार्रवाई का विरोध करेंगे व्यापारी

बेसमेंट पर कार्रवाई का विरोध करेंगे व्यापारी

-

– नौ सितंबर को इस मामले को बुलाई जाएगी संयुक्त व्यापार संघ कार्यकारिणी की बैठक।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली की घटना के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा बेसमेट में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने को लेकर की जा रही कार्रवाई में व्यापारियों की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुप्ता गुट) ने आक्रोश जताया।

ब्रह्मपुरी में पदाधिकारियों की हुई बैठक में निर्णय लिया कि मेडा द्वारा उत्पीडनात्मक कार्रवाई के विरोध मे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए नौ सितंबर को संयुक्त व्यापार संघ कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया।

 

पदाधिकारियों ने कहा कि मेडा द्वारा बेसमेट में व्यवसायिक गतिविधियों की जांच और नोटिस दिए जाने की कार्रवाई में व्यापारियों के उत्पीड़न किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, इस पर सभी ने आक्रोश जताया। अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं महामंत्री संजय जैन ने कहा कि इस मामले में विस्तार से चर्चा करने और आंदोलन लेकर निर्णय लेने के लिए नौ सितंबर को संयुक्त व्यापार संघ की कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस पर सभी ने अपनी सहमति जताई।

बैठक में विजय आनंद अग्रवाल, अनुज सिंघल, लल्लू मक्कड़, तरुण गुप्ता, सरदार राजवीर सिंह, सुनील वर्मा रिठानी, अपार मेहरा, परविंदर त्यागी बिल्लू, संजीव रस्तोगी, आशू रस्तोगी, अमित बंसल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts