Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ : युवती की बरामदगी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन

मेरठ : युवती की बरामदगी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर सरूरपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले पीड़ित परिजन शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरूरपुर पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच नहीं कर रहे अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की।

सरूरपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले रविंद्र कश्यप ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 14 जुलाई को होनी तय हुई थी। आरोप है कि लेकिन शादी से पहले ही गांव का ही रहने वाला पंकज कश्यप उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसमें पंकज के अन्य दो साथियों ने भी इस घटना में पंकज का साथ दिया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि युवती की शादी के लिए जो दान दहेज और ज्वेलरी उन्होंने लॉकर में रखी थी वह भी गायब है।

 

परिजनों का कहना है कि वह युवती की बरामद की को लेकर कई बार थाना पुलिस के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन अभी तक पुलिस ने युक्ति को बरामद नहीं किया। जबकि, उल्टा पुलिस उन्हें थाने पहुंचने पर फटकार लगाकर वापसी घर भेज देती है। जिससे पीड़ित परिजनों में सरूरपुर पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।

वहीं, पीड़ित परिजनों की बात सुनने के बाद एसएसपी विपिन ताड़ा ने इस मामले में उचित जांच कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts