Homeउत्तर प्रदेशLucknow81 साल के पूर्व आईपीएस अफसर ने की दूसरी शादी

81 साल के पूर्व आईपीएस अफसर ने की दूसरी शादी

-


लखनऊ। इंदिरानगर निवासी पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी ने 81 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। उन्होंने इससे यह साबित कर दिया है कि शादी की कोई उम्र नहीं होती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी शादी की पोस्ट के जरिए यह जानकारी है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी ने 8 अगस्त को दूसरी शादी की। उन्होंने लखीमपुर की रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री से शादी की। उनकी पहली पत्नी का निधन 2022 में हुआ था, इसके बाद वह बिलकुल अकेले पड़ गए थे। उनके दो बेटे वैध दारापुरी और राहुल दारापुरी है, बेटे के अलावा उनकी बेटी सुलचना दारापुरी है, जिनकी शादी हो गई है।

दारापुरी के दोस्तों ने बताया कि वह बहुत ही सज्जन और बात के पक्के इंसान हैं। वह हमेशा समाज और लोगों की भलाई के बारे में सोचते है। उनकी तबियत भी खराब रहती है, इसलिए उन्होंने दूसरी शादी की वह भी एक साधारण महिला से। एसआर दारापुरी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान भीड़ को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुके है। इसके बाद से वह काफी चर्चा में रहे।
इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गांधी उनके परिवार से मिलने पहुंचीं थीं। 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे एसआर दारापुरी को पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts