HomeSports NewsParis Olympics 2024: स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को...

Paris Olympics 2024: स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास, शूटिंग में भारत को मिला ब्रॉन्ज

-


Paris Olympics 2024: भारत के स्वप्निल कुसले ने कमाल कर दिया है। उन्होंने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उनका टोटल स्कोर 451.4 रहा।

पेरिस ओलंपिक में भारत को तीसरा मेडल मिल गया है। भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इससे पहले मनु भाकर ने मेडल जीता था। साथ ही मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस तरह भारत ने तीसरा मेडल अपने नाम किया।

दरअसल, अब तक पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने 3 मेडल जीते हैं। आज इस मेगा इवेंट्स का छठा दिन है। इस इवेंट्स के छठे दिन भारतीय एथलीटों से मेडल की उम्मीदें हैं। इससे पहले भारतीय शूटरों ने दोनों मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। पहला मेडल मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में जीता था। फिर भारत को दूसरा मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ने दिलाया, जिसमें मनु भाकर और सरबजोत सिंह शामिल रहे। दूसरा मेडल ओलंपिक के चौथे दिन आया।

 

इससे पहले मंगलवार को भारतीय मेंस हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अब भारतीय टीम के सामने बेल्जियम की चुनौती होगी। भारत और बेल्जियम की टीमें यवेस-डु-मानोइर स्टेडियम में आमने-सामने होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts