spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsप्रोफेसर दिनेश कुमार बने आर्थिक एसोसिएशन के उत्तर भारत के समन्वयक

प्रोफेसर दिनेश कुमार बने आर्थिक एसोसिएशन के उत्तर भारत के समन्वयक

-

प्रोफेसर दिनेश कुमार बने आर्थिक एसोसिएशन के उत्तर भारत के समन्वयक


 


शारदा न्यूज, संवाददाता।


मेरठ। प्रो0 दिनेश कुमार , आचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष , अर्थशास्त्र विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को भारतीय आर्थिक एसोसिएशन का उत्तर भारत का अकादमिक समन्वयक बनाया गया है। उन्हें उत्तर भारत में भारतीय आर्थिक एसोसिएशन की ओर से अर्थशास्त्र जगत में निति निर्धारण हेतु विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु उत्तरदायित्व प्रदान किया गया है। प्रो दिनेश कुमार को भारतीय आर्थिक एसोसिएशन की वित्त समिति एवं समन्वय समिति का भी सदस्य चुना गया है।

 

भारतीय आर्थिक एसोसिएशन की 106वी राष्ट्रीय कांफ्रेंस 27-29 दिसम्बर 2023 को कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी , भुवनेश्वर में आयोजित की जायेगी। जिसमे प्रो दिनेश कुमार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से उत्तर भारत के आर्थिक जगत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 106वी कांफ्रेंस के कांफ्रेंस प्रेसिडेंट जाधवपुर विश्वविद्यालय , कोलकाता के अर्थशास्त्र के वरिष्ठ आचार्य प्रो बिस्वजीत चर्टजी होंगे। भारतवर्ष की आर्थिक जगत की यह संस्था 1907 से भारतीय आर्थिक निति नियंताओं को दिशा दिखाती आ रही है। एसोसिएशन को 1989 में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर अमर्त्य सेन को अपना अध्यक्ष बनाने पर गर्व है, जो अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संघ के अध्यक्ष भी थे।

 

इसके पूर्व अध्यक्षों में आर.के.मुखर्जी, सी.एन.वकील, डी.आर.गाडगिल, जे.पी. नियोगी, वी.के.आर.वी.राव, बी.आर. शेनॉय, ए.के. दासगुप्ता, बी.के. मदन, एस.के. बसु, डी.टी. लकड़ावाला, आई.जी. पटेल, एस.एन. सेन, एम.एन. दांतवाला, के.एन. राज, वी.एम. दांडेकर, एम.एस. अधिशेशिया, भबातोष दत्ता, पी.आर. ब्रह्मानंद, गौतम माथुर, डी.एम. नंजुंदप्पा, कंमपटा प्रसाद, मनमोहन सिंह, एस.चक्रबोथी, अलक घोष, सी. रंगराजन, ए.एम. खुसरो, वी.पी. पंचमुखी, राजा जे चेलैया, जी.एस. भल्ला, सी.टी. कुरियन, टी.एस. पपोला, बी.बी. भट्टाचार्य, जी.के. चड्ढा, प्रोफेसर सी.एच. हनुमंत राव और कई अन्य प्रसिद्ध विद्वान थे।

 

इस संगठन में भारतीय आर्थिक संघ एवं कांफ्रेंस का नेतृत्व वर्तमान में प्रो अनिल कुमार ठाकुर के द्वारा संपन्न किया जा रहा है। प्रो अंग्रेज सिंह राणा इस एसोसिएशन के राष्ट्रीय कन्वेनर के रूप में एवं प्रो देवेन्द्र कुमार अवस्थी उपाध्यक्ष के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। एसोसिएशन में भारत वर्ष के सभी राज्यों के लगभग सभी अर्थशास्त्री अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करते है l रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रो रविन्द्र कुमार ब्रह्मे सचिव के रूप में एसोसिएशन को सार्थक दिशा प्रदान कर रहे है। प्रो दिनेश कुमार भारतीय आर्थिक एसोसिएशन के सचिव का भी दायित्व संभाल चुके हैं।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts