Homeउत्तर प्रदेशMeerutरूट डायवर्जन से बढ़ा रोडवेज बसों का किराया, यात्रियों की जेब पर...

रूट डायवर्जन से बढ़ा रोडवेज बसों का किराया, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

-

  • बस यात्रियों को दिल्ली के लिए छह और लखनऊ के लिए 47 रुपये अधिक देने होंगे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में बसों का संचालन बदले हुए बस अड्डे से होगा। दो अगस्त को सावन की शिवरात्रि है और हाईवे पर कांवड़ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये निकलेंगे। इस कारण रोडवेज बसों को डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा। जिसके कारण यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा।

कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज बसों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा। भैंसाली बस डिपो बंद कर बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो से किया जाएगा। यहां से यात्रा दिल्ली, हरिद्वार और लखनऊ रूट की बसें पकड़ सकेंगे।

दिल्ली, नोएडा जाने वाली बसों को किठौर और हापुड़ से संचालित किया जाएगा। किराए में क्रमश: छह और आठ रुपये की वृद्धि होगी। वहीं, लखनऊ जाने वाली बस 484 किलोमीटर दूरी तय करती है, जिसका किराया 725 रुपये है। वाया बिजनौर जाने पर किराया 47 और वाया बुलंदशहर 89 रुपये अधिक देना पड़ेगा। कांवड़ यात्रा के चलते किराया में बढ़ोत्तरी की है।

बसों का दूसरे रूटों से होगा संचालन: सोहराब गेट बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली बसें बिजनौर और नजीबाबाद होते हुए चलेंगी। ऐसे में तय दूरी 155 से बढ़कर 181 किमी हो जाएगी।

किराये में सात रुपये की वृद्धि होगी। केंद्र प्रभारी आसिफ ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान बस अड्डे से छह सौ से अधिक बसों का संचालन होगा। ये बाहर से आने वाली बसों के अतिरिक्त हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts