Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: प्रेमी युगल ने जताया जान का खतरा, एसएसपी से लगाई...

Meerut News: प्रेमी युगल ने जताया जान का खतरा, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक प्रेमी युगल ने अपनी जान का खतरा जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल का कहना है कि उनके परिवार वाले उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं और कभी भी उनकी हत्या कर सकते हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने थाना पुलिस को प्रेमी युगल की सुरक्षा का आदेश दिया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अनूप नगर के रहने वाले विक्रम ने बताया कि उसका हरियाणा की रहने वाली मनीषा से करीब 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और दोनों किराए का मकान लेकर अपने परिवार के लोगों से अलग रह रहे हैं विक्रम का आरोप है कि मनीषा के परिवार वाले दोनों को काफी समय से परेशान कर रहे हैं और प्रेम विवाह करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं इसी के चलते पीड़ित प्रेमी युगल मंगलवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी डॉ0 विपिन ताड़ा ने थाना पुलिस को प्रेमी युगल की सुरक्षा का आदेश दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts