Homeउत्तर प्रदेशMeerutझमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को...

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पिछले काफी समय से मेरठ में पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से हल्की बारिश जरूर हो रही है। लेकिन, उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

 

बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा हुई। लेकिन, बारिश होने के बाद एक बार फिर मौसम उमस भरा हो गया और लोग परेशान होते दिखाई दिए। जबकि, गुरुवार को करीब एक घंटा पड़ी झमाझम पड़ी बारिश से एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद लोगों ने राहत की। झमाझम बारिश होने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही। लेकिन, इस दौरान कई जगह निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गहरा गई। शहर के पुराने इलाकों में लोगों को घर के अंदर तक बारिश का पानी भर गया।जिसको लेकर लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही, शहर के कई मुख्य मार्गों और चौराहे पर जलभराव होने के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 

हालांकि, नगर निगम ने दावा किया था कि, इस बार में नालों की तली झाड़ सफाई की गई है। लेकिन भी शहर के अधिकांश नाले बारिश होने से ओवरफ्लो होते दिखाई दिए। जिसके चलते लोगों में नगर निगम अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी गुस्सा साफ देखा गया। लोगों का कहना था कि, नगर निगम हर साल लाखों रुपए खर्च करके नालों की सफाई करवाता है। लेकिन, हर साल बारिश होने के दौरान शहर वासियों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में यूं ही झमाझम बारिश होने का दौर जारी रहेगा और तापमान भी सामान्य से पांच से 6 डिग्री कम दर्ज किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts