Homeउत्तर प्रदेशBaghpatडॉ. राजकुमार सांगवान होंगे रालोद संसदीय दल नेता

डॉ. राजकुमार सांगवान होंगे रालोद संसदीय दल नेता

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान रालोद की तरफ से लोकसभा में संसदीय दल के नेता होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेज दिया है।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा है कि आपका नेतृत्व निसंदेह सदन की कार्यवाही को निष्पक्षता एवं बुद्धिमत्ता से संचालित करेगा। आने वाले वर्षों में आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व से भारत के लोकतंत्र को अत्यधिक लाभ होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts