HomeCRIME NEWSमेरठ: पुलिस कर्मियों से अभद्रता, वीडियो हो रहा वायरल

मेरठ: पुलिस कर्मियों से अभद्रता, वीडियो हो रहा वायरल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता का एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक नशे का कारोबार करने वाले के घर पर पहुंचते हैं इसके बाद नशे का कारोबार करने वाले की पत्नी और बच्चे पुलिस कर्मियों के साथ जमकर अभद्रता करते नजर आ रहे है। यही नहीं आरोपी पुलिस और सूचना देने वाले को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

वायरल वीडियो माधवपुरम का बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार माधवपुरम के रहने वाले कुलदीप का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली इसके बाद क्षेत्र के लोग सीओ ब्रह्मपुरी के पास शिकायत लेकर पहुंचे मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर दी। इसके बाद आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी आयुष विक्रम सिंह ने वीडियो की जांच कर सख्त कार्यवाही की बात कही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts