Homeउत्तर प्रदेशMeerutबुक सेलर एसोसिएशन वार्षिक चुनाव सम्पन्न, आशीष धस्माना अध्यक्ष और संजय अग्रवाल...

बुक सेलर एसोसिएशन वार्षिक चुनाव सम्पन्न, आशीष धस्माना अध्यक्ष और संजय अग्रवाल महामंत्री बने

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ बुक सेलर के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश गुप्ता व चुनाव अधिकारी राजीव सिंघल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आशीष धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर मुकेश शर्मा, महामंत्री पद पर संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा, मंत्री पद पर विनय जैन को निर्विरोध घोषित किया गया। जिसका आम सभा ने ध्वनि मत से स्वागत किया।

14 जून को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरा गया व सभी पदों पर एक एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण आम सभा व चुनाव अधिकारियों की सहमति से अंतरिम महामंत्री संजय अग्रवाल द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सफल संचालन हेतु दोनों चुनाव अधिकारियों का आभार दिव्यांश जैन द्वारा व्यक्त किया गया। कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा संस्था की वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष आशीष धस्माना द्वारा सभा मे आये सभी सदस्यों का उन पर पुन: विश्वास करने हेतु आभार प्रकट किया गया।

इस मौके पर संरक्षक राजीव बत्रा, सुधीर सलूजा, प्रदीप कुमार, प्रदीप शर्मा, विवेक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पिंटू सिंह, संजय शर्मा, पवन बत्रा, अशोक वाधवा द्वारा पदाधिकारियों का फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts