Homeउत्तर प्रदेशMeerutखेत में काम कर रहे दो किसानों को सांप ने काटा, हालात...

खेत में काम कर रहे दो किसानों को सांप ने काटा, हालात गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

-


रोहटा : रविवार को चिंदौडी खास गांव में खेत पर काम कर रहे दो किसानों को जहरीले सांपों ने डस लिया। दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों किसान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गांव चिंदौडी खास निवासी कर्नल उर्फ करणवीर पुत्र मलखान सिंह उम्र 51 वर्ष व जगत सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह 55 वर्ष रविवार की सुबह अपने खेतों पर जंगल में स्थित ट्यूबवेल पर काम कर रहे थे। बताया गया है कि दोनों किसानों को अलग-अलग स्थान पर दो जहरीले सांपों ने डस लिया। खेत पर काम पानी चलाते समय दोनों किसान को सांप ने पैर में काटकर डस लिया। जिससे दोनों किसान मूर्छित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बेहोशी की हालत में दोनों किसानों को मेरठ के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों किसानों का उपचार चल रहा था और दोनों किसानों की जहर चढ़ने के कारण हालत गंभीर बनी हुई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किसान अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं एक साथ दो किसानों को सांप द्वारा डसने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी जोर पकड रही हैं। फिलहाल मामले को लेकर जहां गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं परिवार वालों में कोहराम मचा है। फिलहाल दोनों किसानों की हालत गंभीर बताई गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts