HomeEducation Newsप्रोफेसर युद्धवीर सिंह बने मेरठ कॉलेज के नए प्राचार्य

प्रोफेसर युद्धवीर सिंह बने मेरठ कॉलेज के नए प्राचार्य

-

  • वर्तमान प्राचार्य अंजली मित्तल रिटायर, तीसरी बार युद्धवीर सिंह बने प्राचार्य।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। वर्तमान प्राचार्य डॉक्टर अंजली मित्तल आज रिटायर हो गई है। अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर युद्धवीर सिंह को तीसरी बार प्राचार्य बनाया गया है।

प्रोफेसर अंजली मित्तल एक लंबे समय से वो मेरठ कॉलेज से ही जुड़ी है, यही उनका विवाह हुआ और यही विधि विभाग में उन्होने सर्विस की, पर आज तीन दशकों तक कार्य करने के पश्चात उनका सेवा कल समाप्त हो गया है।

मेरठ कॉलेज के प्रबंध कार्यकारिणी के मंत्री डॉ ओपी अग्रवाल, प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामकुमार गुप्ता, समिति के वर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ऋतुराज एवं कार्यकारिणी के अनेक सदस्यों ने आज अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर युद्धवीर सिंह एवं क्रिकेट जगत के जाने-माने हस्ती के रूप में प्रसिद्ध डा युद्धवीर सिंह को मेरठ कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त कर दिया है।

 

 

समस्त कार्यकारिणी और समस्त शिक्षक समुदाय ने और कर्मचारी समिति में डॉक्टर युद्धवीर सिंह को मेरठ कॉलेज मेरठ के प्राचार्य बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी और संतोष जताया है। मेरठ कॉलेज मेरठ में प्रोफेसर युद्धवीर सिंह पहले भी दो बार प्राचार्य रह चुके हैं, और अब उनकी है तीसरी पारी है जिस प्रकार से उन्होंने क्रिकेट जगत में अपना नाम रोशन किया है, और अपनी उपलब्धियां से मेरठ कॉलेज मेरठ का नाम दुनिया में किया है, सभी को संपूर्ण रूप से यह विश्वास है की डॉक्टर युद्धवीर सिंह प्राचार्य के रूप में मेरठ कॉलेज मेरठ को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, और मेरठ का यह है प्राचीन एवं ऐतिहासिक महाविद्यालय दिन रात उन्नति करेगा। मेरठ कॉलेज मेरठ के मंत्री डॉ ओपी अग्रवाल एवं समस्त प्रबंध कार्यकारिणी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

मेरठ कॉलेज मेरठ के मीडिया प्रभारी एवं प्रेस प्रवक्ता डॉक्टर चंद्रशेखर भारद्वाज ने कॉलेज के मंत्री डॉ ओ पी अग्रवाल एवं कॉलेज के नए प्राचार्य डॉक्टर सिंह को बधाई संदेश देते हुए आशा जताई है की मेरठ कॉलेज विगत वर्षों की भांति ही भविष्य में निरंतर अपनी उपलब्धियां से मीडिया जगत में अपनी पहचान बरकरार रखेगा।।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts