Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarएग्जिट पोल से घबराएं नही: राकेश टिकैत

एग्जिट पोल से घबराएं नही: राकेश टिकैत

- बुढ़ाना में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एक सभा को आयोजित करते हुए बड़ा बयान दिया। जहाँ उन्होंने चुनाव के नतीजे के बाद एक बड़े आंदोलन करने की चेतावनी दी।

-


मुजफ्फरनगर।  बुढ़ाना में  राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश के राजा ने पहले ही 400 पार का नारा दे दिया था। टीवी चैनलों की क्या मजाल जो 400 पार न दिखाए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से घबराने की आवश्यकता नहीं है। चार जून के बाद बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि 15,16,17 व 18 जून को हरिद्वार में अधिक संख्या में पहुंचें, वही पर आंदोलन की रणनीति तथा संगठन की नीति पर विचार होगा।

रविवार को मंदवाड़ा रोड पर आयोजित पंचायत में भाकियू  अराजनैतिक को छोड़कर  भाकियू टिकैत में शामिल हुए कार्यकतार्ओं का चौधरी राकेश टिकैत और भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने टोपी पहनाकर स्वागत किया। टिकैत ने कहा कि देश में भ्रस्टाचार  का बोलबाला है। सभी टीवी चैनल का बहिष्कार करें। यह देश का माहौल खराब कर रहे हैं। एग्जिट पोल से घबराने की आवश्यकता नही हैं। स्थिति बहुत गंभीर  होने वाली है। बड़े आंदोलन के लिए तैयार हो जाए।

पूंजीपतियों ने देश पर कब्जा कर लिया है

राकेश टिकैत ने कहा कि अपने खर्चे कम करें। खानपान में सुधार करें। नशा पत्ती से दूर रहें। देश पर पूंजीवाद हावी है। पूंजीपतियों ने देश पर कब्जा कर लिया है। कश्मीर के किसानों को राजा और अमीरों ने बर्बाद कर दिया है। सेब के किसानों को बहुत बड़ा नुकसान है। सेब की सारी खरीदारी अडानी करते हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी को बिहार बनाने की योजना है। बिहार में कोई मंडी नहीं है। किसानों की धान व मक्का की फसल कौड़ियों के दाम बिकती है। मंडी किसान का प्लेटफॉर्म होता था। जहां उनकी फसल अपने दाम पर बिकती थी। बिहार से मंडियों को समाप्त कर दिया गया।

अडानी की फौज में शामिल होगा युवा

पंचायती सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि युवक अग्निवीर बनकर चार साल में रिटायर हो जाएगा। उसके बाद वह अडानी की फौज में शामिल होगा। जल्दी ही भर्ती खुलने वाली है। ट्रेनिंग सरकार देगी, नौकरी पूंजीपतियों की करनी पड़ेगी।

पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, बिजेंद्र राठी व तैमूर अली राणा आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता पूर्व प्रधान मुन्ना जौला व संचालन विकास त्यागी तथा संजीव पंवार ने संयुक्त रूप से किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts