Homeउत्तर प्रदेशShamliउदपुर में जंगल में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

उदपुर में जंगल में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

-


शामली। चौसाना में बिडौली मार्ग के गांव उदपुर गांव में खेतों पर काम करने गए किसानों ने तेंदुआ देखा तो हड़कंप मच गया। वहीं, तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुआ की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत पर जमा हो गए। वन विभाग की टीम भी तेंदुए की तलाश में जुटी है।

चौसाना के उदपुर में शुक्रवार को साकिर के खेत में तेंदुआ देखा गया। जिससे लोगों में दहशत में फैल गई। मामले की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को तलाश किया। तेंदुए के कारण कुछ ग्रामीण खेतों पर जाने से भी हिचक रहे हैं।

क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुए को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts