Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सुनार की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का माल...

मेरठ: सुनार की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

-

  • सुनार की दुकान में सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग !
  • आग बुझाने के प्रयास में सुनार झुलसा, लाखों का माल जला।

शारदा रिपोर्टर 

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित एक ब्लॉक के लोहिया नगर में ज्वेलरी बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से दुकान में भीषण आग लग गई, आग को बुझाने के प्रयास में सुनार गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं आग से दुकान में मौजूद सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दो दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

लोहिया नगर के एल ब्लॉक में गोपाल वर्मा पुत्र छमन वर्मा की सुंदर की दुकान है बुधवार करीब 10:00 बजे गोपाल अपनी दुकान में ज्वेलरी बनाने का काम कर रहे थे तभी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं दुकान से धुआं और लपटे निकलती देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

वही गोपाल ने बताया कि उसकी दुकान में मौजूद लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवराज सहित कीमती सामान जलकर राख हो गया है, गोपाल के अनुसार आग से करीब पांच लाख का नुकसान होने की संभावना है। दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts