HomeCRIME NEWSसंदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

– परिवार वालों ने लगाया पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने पड़ोसियों पर पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने मामले में अभी तहरीर नहीं दी है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी का रहने वाला 65 वर्षीय धनीराम गुप्ता रात में अपने परिवार के साथ घर में सोया था। सुबह पांच बजे धनीराम की पत्नी राजकुमारी ने उठकर देखा तो धनीराम मृत था। जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस दौरान परिवार वालों ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

परिजनों ने बताया कि धनीराम के हाथ में सोने की अंगूठी थी और जेब में बाइस हजार रूपये थे, जो गायब हैं। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। हालांकि अभी उन्होंने वह पुलिस को नहीं दिखाया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts