HomeSports Newsमुख्य कोच के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद फ्लेमिंग

मुख्य कोच के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद फ्लेमिंग

-

  • वीवीएस लक्ष्मण का दावा भी माना जा रहा सबसे मजबूत।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए राहुल द्रविड़ अगर दोबारा आवेदन नहीं करते हैं तो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के हेड और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण उनके सबसे बेहतर विकल्प के रूप में दिखाए दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि फ्लेमिंग बोर्ड की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह साफ कर चुके हैं कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। मुख्य कोच पद पर बने रहने के लिए उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है।

वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और जस्टिन लैंगर जैसे क्रिकेटर इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। अगर लक्ष्मण आवेदन करते हैं तो वह सबसे बड़े दावेदार होंगे। 49 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीते तीन वर्षों से एनसीए की कमान संभाल रहे हैं। भारत ए और अंडर-19 टीम भी उन्हीं की निगरानी से गुजरती हैं। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वह भारतीय टीम के कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम हांगझोऊ एशियाई खेलों में, आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आयरलैंड दौरे पर भी वह कोच थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई चाहता है कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के मुख्य कोच बनें। यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्लेमिंग इस पद के लिए आवेदन करते हैं या नहीं क्योंकि इसके लिए उन्हें एक साल में 10 महीने तक टीम के साथ रहना होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts