Homeउत्तर प्रदेशMeerutअरुण गोविल के ट्वीट ने मचाई हलचल

अरुण गोविल के ट्वीट ने मचाई हलचल

-

– मुंबई जाते ही भाजपाइयों के सिर फोड़ा ठीकरा


शारदा एक्सप्रेस

मेरठ। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने मुंबई पहुंचते ही ट्वीट बम फोड़ दिया है। उन्होंने मेरठ में चुनाव में साथ काम करने वालों को दोहरा चरित्र वाला बताते हुए प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

 

 

अरुण गोविल ने जो ट्वीट किया है उसमे कहा गया कि दोहरे चरित्र वालों को देख कर खुद पर गुस्सा आता है। अरुण गोविल का निशाना उन भाजपा नेताओं पर था जिन्होंने पहले तो उनको सुहाने सपने दिखाए थे लेकिन जब पोलिंग का डाटा आया तो कहानी उल्टी निकली।  पूरे चुनाव में अरुण गोविल की निगेटिव छवि बनवाई गई।

भाजपा के एक गुट ने अरुण गोविल के खिलाफ वोट डलवाने का अभियान चलाया। अरुण गोविल के साथ लगे कुछ लोगों ने भरोसे के साथ बताया कि पैसा कमाने के लिए अरुण गोविल के नाम का सहारा लिया गया। लेकिन पैसे का हिसाब नहीं बताया गया। प्रचार के दिनों में अरुण गोविल का खुल कर साथ नही दिया गया।

अरुण गोविल के ट्वीट आते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। हर किसी ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। बाद में अरुण गोविल ने ट्वीट हटा दिया। बाहरी प्रत्याशी बता कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार से दुखी होकर अरुण गोविल के डाले गए ट्वीट ने पार्टी के अंदर के भीतरघात को उजागर कर दिया। बाद में अरुण गोविल ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts