Homepolitics newsजिन्होंने राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराया है रामभक्त उन्हें ठुकराएंगे: केशव प्रसाद...

जिन्होंने राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराया है रामभक्त उन्हें ठुकराएंगे: केशव प्रसाद मौर्य

-

  • भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में लोनी में आयोजित जनसभा में बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

लोनी। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में लोनी में जनसभा करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्होंने राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराया है रामभक्त उन्हें ठुकराएंगे। उन्होंने जनता से कहा कि याद रखो बूथ पर जब कमल का बटन दबाओगे तो आप का वोट प्रत्याशी को नहीं नरेंद्र मोदी को जाएगा।

जनसभा में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी विरोधी पार्टियां मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनने देने के लिए चुनाव लड़ रही है जबकि ऐसा नहीं होने वाला है। लोगों ने ठाना रखा है कि 4 जून, 4 बजे, 400 पार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद लोकसभा रिकॉर्ड बनाती है लेकिन इस बार अपना बनाया हुआ रिकॉर्ड तोडने का काम करना है। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ सबका विकास करती है। सपा, बसपा कांग्रेस का नारा रहता था कि कुछ का साथ कुछ का विकास।

उन्होंने कहा कि 10 साल की सरकार में देश से जो वादा किया था वह मोदी ने करके दिखाया है। भाजपा का मुद्दा था कि कश्मीर से 370 हटाना, अयोध्या में रामलला का मंदिर बनेगा। पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। विरोधी कह रहे है कि अगर 400 पार हो गया तो, लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। संविधान खतरे में आ जाएगा। विरोधी नरेंद्र मोदी को नहीं जानते हैं। पीएम 140 करोड़ देशवासियों के पुजारी हैं। पूरे भारत को अपना परिवार मानते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का भविष्य खतरे में है। उन्होंने लोगों से पूछा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है या इन
पार्टियों का भविष्य खतरे में है। लोगों ने ठाना मोदी की तीसरी बार पीएम बनाना है। सपा,बसपा कांग्रेस मुक्त यूपी बनाना है। लोगों को कहा कि चुनाव के बूथ पर लोग पीएम नरेंद्र मोदी है। पीएम ने समाज में चार जातियां बताई है, पहला युवा, माता बहने, किसान और गरीब है।

मंच पर साहिबाबाद विधायक एवं मंत्री सुनील शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलापंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, कोमल गुर्जर, संदीप पहलवान, अनूप बैसला समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts