HomeGhaziabadगाजियाबाद: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, धर्मांतरण का बनाया दबाव

गाजियाबाद: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, धर्मांतरण का बनाया दबाव

-


गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और फब्तियां कसने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि 26 फरवरी को आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर छात्रा और उनकी मां पर लाठी-डंडों से हमला किया और छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में छात्रा के पिता ने आसिफ, सर्फुद्दीन और आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि आसिफ उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। उन्होंने उसके परिजनों से बात की तो वह भी लड़ाई-झगड़ा करते हैं। आरोप है कि 26 फरवरी को आसिफ ने सर्फुद्दीन और आजम के साथ उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया। उसने उनकी बेटी पर धर्मांतरण करने और शादी करने का भी दबाव बनाया, नहीं करने पर बर्बाद करने की धमकी दी।

कार्यवाहक एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts