Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: खराब कैंटर में घुसी पिकअप, दो की मौत, एक घायल

बुलंदशहर: खराब कैंटर में घुसी पिकअप, दो की मौत, एक घायल

-

– नीचे घुसकर जैक लगा रहा था मृतक


बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर जिला कारागार के सामने खराब खड़ी टैंकर में तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें केंटर और पिकअप चालक दोनों की मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

जेल चौकी प्रभारी शारिक बेग ने बताया कि जिला कारागार के सामने एक कैंटर खराब हो गया था। कैंटर चालक अलीगढ़ के बीमा नगर निवासी सुंदर उसके नीचे घुसकर जैक लगा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें सुंदर और पिकअप चालक प्रदीप तथा राहुल निवासी सराय छबीला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुंदर और प्रदीप दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम की स्थिति हो गई। दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह घटनास्थल की ओर चल पड़े। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts