Homeन्यूज़अनूपशहर: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की हुई मौत

अनूपशहर: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की हुई मौत

-

बाईक सवार दम्पत्ति हुए घायल, परिजनों में मचा कोहराम


अनूपशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाली के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दम्पत्ति बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पँचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

टीटू (25) पुत्र कालीचरण निवासी दौलतपुर कलां थाना नरसेना जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रौंडा में एक बाग की चौकीदारी करता था। टीटू जब अपने घर से बाग के लिए बाइक पर सवार होकर निकला तभी शिवाली गांव के निकट सामने से आती हुई एक बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

इस दुर्घटना में टीटू व दूसरी बाइक पर सवार दंपति बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान टीटू ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर टीटू के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायल दम्पत्ति का उपचार चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts