HomeCRIME NEWSगोकशी के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, घायल

गोकशी के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, घायल

-

गोकशी के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, घायल

 

  • पुलिस ने मौके से 1 कुटंल 20 किलो गोमांश किया बरामद


शारदा न्यूज संवाददाता।


मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला के जंगल में गोकशी करने वाले दो तस्करों को मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मवाना स्थित सीएचसी भर्ती कराया जहां प्रथामिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सठला गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेेतों में घेराबंदी कर गोकशी कर रहे सठला निवासी नदीम व साकिब पुत्र बाबू को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अलसुबह मुखबिर से सठला गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुचीं तो गोकशी कर रहे लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया जिसमें गोकशी कर रहे दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके से 1 कुंतल 20 किलों गोमांस दो देशी तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतुस बरामद किये।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts