HomeCRIME NEWSमुठभेड़ में सहारनपुर पुलिस ने दबोचा बदमाश

मुठभेड़ में सहारनपुर पुलिस ने दबोचा बदमाश

-


देवबंद। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाबा गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौका पाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात्रि पुलिस मकबरा रजवाहे की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो लोग बाइक पर आते दिखाई दिए, उन्हें रुकने का इशारा किया तो दूर से पुलिस को देख दोनों बाइक को मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। पुलिस के करीब आने पर उन्होंने फायर किया। जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा फरार हो गया।

इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश दुगचाडा गांव निवासी युवराज उर्फ गोलू है, जो बाबा गैंग का सदस्य है। उसके विरुद्ध 12 से अधिक अपराधिक मामले पंजीकृत हैं। जबकि वह 13 फरवरी को उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी शोएब को गोली मारने के मामले में नामजद था और फरार चल रहा था। बताया कि पूछताछ के आधार पर फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts