spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर में रजवाहे में मिला महिला का शव

बुलंदशहर में रजवाहे में मिला महिला का शव

-

– शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस


बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहताब नगर रजवाहे की पुलिया में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। आसपास के गांवों में तस्वीर भेजकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

गांव मेहताब नगर के ग्रामीणों ने बताया कि रजवाहे की पुलिया में सुबह शव के फंसे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह से बाहर निकाला और शिनाख्त करने में जुट गई। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव बहता हुआ आया है। शव करीब एक सप्ताह पूर्ण प्रतीत हो रहा है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। करीब 30 साल की उम्र है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts