HomeCRIME NEWSमुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा

मुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा

-

– महिला को गोली मारकर घायल करने का है आरोप


सहारनपुर। सहारनपुर में महिला को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट हो गया है। बदमाश 25 हजार रुपए का इनामी है। वह महिला को गोली मारने के बाद से फरार चल रहा था। मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है।

प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना फतेहपुर और बिहारीगढ़ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम भी था।

एसएसपी डॉ.विपिन ताडा के अनुसार, थाना बिहारीगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। महिला को गोली मारने वाला कादिर फतेहपुर-बिहारीगढ़ हाईवे पर आने वाल है। पुलिस ने हाईवे पर शाकंभरी कॉलेज के पास देर रात तीन बजे चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस को बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया।

पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार ने अचानक पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बाइक सवार बिहारीगढ़ की ओर भागने लगा। थाना फतेहपुर पुलिस ने बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना दी और बदमाश का पीछा किया। पुलिस ने मीरपुर के पास बदमाश को घेर लिया। बदमाश ने दोनों ओर से घिरा देखा तो वह भागकर आम के बाग में छिप गया।

पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने को कहा। लेकिन बदमाश ने दोबारा से पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। गोली बदमाश के बाए पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

घायल बदमाश का नाम कादिर पुत्र मदन उर्फ इरशाद निवासी बीरखेड़ी थाना नकुड़ है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पर गांव टिडौली में गोली मारकर एक महिला को घायल और मारपीट करने का आरोप है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts