HomeDelhi Newsदिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, आठ घायल

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, आठ घायल

-

  • पंडाल के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो पर लगा एक पंडाल गिर गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी संरचना गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो पर बड़ा पंडाल गिर गया। पंडाल गिरने के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के तत्काल बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत कार्य जारी है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की घटना के घायलों को पास स्थित सफदरजंग अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

पंडाल गिरने की घटना पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का कहा, “यह घटना तब हुई जब मजदूर दोपहर के भोजन पर थे। पंडाल गिरने से कोई भारी प्रभाव या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।”

घटनास्थल पर दमकलकर्मियों, दिल्ली पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बचाव कार्य जारी है। इस घटना में अभी पंडाल के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है। बता दें कि दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजधानी के लुटियन जोन के अति व्यस्ततम इलाके में है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज और लोकप्रिय साईं मंदिर है। दिल्ली का वीआईपी खान मार्केट भी इसके पास ही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts