HomeHealth newsपब्लिक हेल्थ आउटरेज को लेकर शिविर का आयोजन

पब्लिक हेल्थ आउटरेज को लेकर शिविर का आयोजन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। आयुष विभाग मेरठ के द्वारा पब्लिक हेल्थ आउटरेज कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर में संयुक्त रूप से निशुल्क आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक एवं योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रोगियों को निशुल्क उपचार व दवाईयों वितरित की गई।

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मलिक ने बताया की प्रदेश सरकार चाहती है कि देसीय पद्धतियों का प्रचार-प्रसार हो इसके साथ ही चिकित्सा सेवाएं प्रत्येक जरूरतमंद के दरवाजे तक पहुंचे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर रेनू ने बताया कि कैंप में महिलाओ के लिए एक पिंक बूथ बनाया गया जिसमें महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के विभिन्न रोगों का उपचार किया गया। कैम्प के दौरान पिंक बूथ पर सबसे अधिक भीड़ रही।

कैंप में सैकड़ो रोगियों का इलाज किया गया कैंप में मवाना के उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, डॉ. विकास, डॉ. देवेंद्र, डॉ. राहुल, डॉ. श्रवण, डॉ. संयोगिता, योग प्रशिक्षक उमा, रिशु, मनोज, दीपक व मंजू आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts