spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutविकासकार्य नहीं होने पर भड़के पार्षद, धरने पर बैठे

विकासकार्य नहीं होने पर भड़के पार्षद, धरने पर बैठे

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शुक्रवार को अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से नाराज पार्षदों ने कांच के पुल पर धरना दे दिया। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी समेत अन्य मुस्लिम पार्षदों ने कांच का पुल टैंट और दार बिछाकर बैठ गए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि न तो शहर विधायक विकास कार्यों में रुचि ले रहे हैं और न ही नगर निगम के अधिकारी।

धरने पर बैठे पार्षदों ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन योजना का कोई भी कार्य शहर विधानसभा क्षेत्र की मलिन, अनुसूचित जाति, अल्प संख्यक बस्तियों में नहीं किया जा रहा है। लिसाड़ी गेट चौराहे से ओडियन नाला रोड, ढवाई नगर, गोलाकुंआ, कांच का पुल अहमद नगर की सड़कें जर्जर हैं। नाले कच्चे हैं। जलभराव की स्थिति बिन बरसात बनती है। सर्वदलीय पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने कई बार महापौर, जिलाधिकारी, कमिश्नर और नगर आयुक्त को बताया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। धरने पर पार्षद फजल करीम, दिलशाद, रिजवान अंसारी, ताहिर अली, महसर समेत अन्य मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts