Homeउत्तर प्रदेशMeerut11 को होगा वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

11 को होगा वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। 16वां वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 11 फरवरी दिन रविवार को बच्चापार्क स्थित पंडित प्यारेलालर शर्मा स्मारक में होने जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी गई।

इस बार श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी द्वारा 16वाँ वैश्य युवक-युवत परिचय सम्मेलन का आयोजन 11 फरवरी दिन रविवार को प्रात साढ़े नौ बजे महाराजा अग्रसेन के ध्वज पूजन, शास्त्र पूजन से आरम्भ होगा। परिचय सम्मेलन के लिए अभीतक कुल 1400 पंजीकरण संस्था को पाप्त हुए हैं। इन फार्मो की परिचय पत्रिका तैयार की गयी है। पत्रिका का विमोचन माननीय सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा किया जायेगा। पत्रिका विमोचन के बाद युवक-युवती के अभिभावक पत्रिका से इच्छानुसार वर-वधु का चयन कर सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद युवक-युवती परिचय सत्र आरम्भ होगा, जिसमें वह अपने जीवन साथी के चयन की जानकारी देगें कि उन्हे कैसा जीवन साथी चाहिये। इसके साथ ही संस्था द्वारा ज्योतिष की व्यवस्था की गयी है, जो शादी योग्य युवक-युवती की जन्म पत्री का मिलान करेंगे। जन्म-पत्री मिलान के बाद अभिभावको को आपस में वार्ता करने के लिये दस कक्ष बनाये गये हैं। सम्मेलन में उप्र व दिल्ली, उत्तराखण्ड से वैश्य बन्धु एकत्रित होगें। कार्यकम मे लगभग 5000 वैश्य बन्धुओं के आनें की सम्भावना है। महामंत्री अमन गुप्ता ने जानकारी दी कि इस अवसर पर वैश्य सामाप के 16 छात्रों ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनको संस्था द्वारा सम्मानित किया जायेगा इसके साथ ही जो बन्धु अपनी बेटी की शादी करने में धन अभाव के कारण असमर्थ होगा ऐसे11 शादियां संस्था द्वारा की जायेगी।

पत्रकारवार्ता में मुख्यसंरक्षक राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष सर्वेश नन्दन गर्ग, मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, संयोजक संजीव गुप्ता, राजीव मित्तल, डॉ. प्रफुल्ल राजवंशी, संरक्षक रामप्रसाद गुप्ता, सुरेश गुप्ता (देवप्रिया) उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रचार प्रमुख अंकित सिंघल, विशाल गर्ग, महेश मित्तल, संजय बंसल, गौरव गुप्ता, मीडिया प्रभारी विपुल सिंघल, मोहनलाल गर्ग, कार्यालय प्रभारी महेश सिंघल, हरशरण गोयल, ईश्वर कंसल, सम्पादक पत्रिका सतेन्द्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल व कार्यकारणी जुगल किशोर गर्ग, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, विशाल गुप्ता, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts