Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा ग्राम परिक्रमा यात्रा में गिनाएगी सरकार की उपलब्धता

भाजपा ग्राम परिक्रमा यात्रा में गिनाएगी सरकार की उपलब्धता

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। इसको लेकर भाजपा ने क्या तैयारी की है यह जानाकरी देने के लिए पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।

शुकवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में ग्राम परिक्रमा यात्रा को लेकर बताया गया कि भाजपाई जिले के सभी ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह गांव में रहने वाली जनता से सीधे संपर्क साधते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देंगे। बताया जाएगा कि सराकर ने पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं, और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है। संदेश दिया जाएगा कि भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछले व्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा ही नहीं बल्कि एक संकल्प है।

इस दौरान मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनााओं के लाभांवितों के बारे में जानकारी दी जाएगी। मोदी का संदेश कि देश में चार प्रमुख वर्ग हैं जिनमें गरीब, किसान, युवा और महिलाएं, और इन वर्गों के विकास को घर-घर पहुंचाया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts