spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: लिसाड़ीगेट में तीन टुकड़ों में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

मेरठ: लिसाड़ीगेट में तीन टुकड़ों में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

-

– खाली प्लाट में बोरी में बंद था अज्ञात युवक का शव
– पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा


शारदा रिपोर्ट

मेरठ। महानगर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है जब हत्या की वारदातें न हो रही हों। शुक्रवार की अलसुबह लिसाड़ीगेट के आमिर गार्डन में एक अज्ञात युवक का तीन टुकड़ों में बंटा शव बोरी में बंद मिला। शव मिलते ही हड़कंप मच गया और देखते देखते सैंकड़ों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

सुबह का वक्त था। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन के एक खाली प्लाट के पास से जब लोग गुजर रहे थे तब उनकी निगाह एक बोरी पर पड़ी। बोरी से खून निकल कर बाहर बह रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में समर गार्डन चौकी प्रभारी मय फोर्स के पहुंचे और बोरी को जब लोगों की मदद से खुलवाया तो सबके होश उड़ गए। बोरी के अंदर युवक का शव तीन टुकड़ों में था। युवक के सिर, धड़ और पैर अलग अलग थे। पुलिस ने जब धड़ का पलट कर देखा तो हाथ पर सुहैल लिखा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरु कर दिया है। पुलिस ने लगभग पचास से अधिक कैमरों को खंगाला लेकिन कोई भी बोरी को लाते हुए नहीं देखा गया। पुलिस का मानना है कि युवक की उम्र करीब पच्चीस वर्ष है और इसे कहीं और मारकर यहां फेंका गया है।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ कोतवाली पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने युवक की फोटो आसपास के थानों में भेज दी गई है ताकि शिनाख्त हो सके। लोहिया नगर थाने को भी सूचना दी गई और पुलिस ने शव को लेकर जानकारी एकत्र की

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts