Homepolitics newsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का नया पैंतरा...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का नया पैंतरा है ‘इंडिया’

-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का नया पैंतरा है ‘इंडिया’


 

जयपुर, 27 जुलाई (भाषा). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और इसे मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और उसके सहयोगियों का नया पैंतरा करार दिया। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि यूपीए के कुकर्मों पर परदा डालने के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने अपना नाम यू.पी.ए. से बदलकर आई. एन. डी. आई. ए. कर दिया है लेकिन जनता इनका एक बार फिर से वही हाल करेगी जो पहले किया था।

 

 

विपक्ष के नए गठबंधन ‘इंडिया’ (आई.एन.डी.आई.ए.) को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री ने सीकर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘नए गठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिया गया है। ये लोग आज जब आईएनडीआईए की बात करते हैं तो दिखावा लगता है, झूठ लगता है।’’

 

 



यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए शारदा न्यूज़ जिम्मेदार नहीं है.

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts