Homeउत्तर प्रदेशMeerutडॉक्टर की बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को 5 वर्ष...

डॉक्टर की बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को 5 वर्ष का कारावास

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। गंगानगर के रहने वाले डॉक्टर की नाबालिक बेटी और बालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में न्यायालय विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट रामकिशोर पांडे ने दोषी को 5 वर्ष के कारावास तथा अंकन 20 हजार रुपये के जुमार्ने से दंडित किया।

 

घटना 3 साल पहले घटी थी। गंगानगर में रहने वाले डॉक्टर ने थाना गंगानगर में 31 मार्च 2021 को मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उसके यहां नर्सिंग होम में पिछले 5 वर्ष से आरोपी तपराज पुत्र जयपाल ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर मेरठ कार्य करता आ रहा है।घटना के दिन तपराज घर की छत पर पानी की टंकी को देखने के बहाने से चढ़ा और वहां से वह डॉक्टर के घर में प्रवेश कर गया।जहां पर उसने डॉक्टर की दोनों बेटियों पर चाकू लगाकर अपने कब्जे में लिया और उनके साथ अश्लील हरकत की और डॉक्टर की पत्नी को फोन करवाया कि घर में रखी सैफ की चाबी उसको दे दे और इसकी सूचना डॉक्टर को ना दें नहीं तो वह दोनों बच्चों को मार देगा। फोन पर बात होते ही डॉक्टर को उनकी पत्नी ने बताया। मौके पर गंगानगर थाने की पुलिस पहुंची और उन्होंने अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर तपराज को गिरफ्तार कर लिया।

 

वहीं तपराज ने दोनों बच्चियों पर चाकू से हमला भी किया। अभियोजन पक्ष की ओर से नरेंद्र चौहान और कुलदीप मोहन एडीसी ने वादी, पीड़िता सहित कल 11 गवाह पेश किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दंडित किया और जुर्माने से आधी धनराशि पीड़िताओ को दिए जाने के आदेश दिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts