Homeउत्तर प्रदेशMeerutमतदान को लेकर रंगोली प्रतियोगिता में पांच की छात्राएं प्रथम

मतदान को लेकर रंगोली प्रतियोगिता में पांच की छात्राएं प्रथम

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. रेखा रानी तिवारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नैतिक मतदान पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. सुरभि सिंघल द्वारा किया गया।

इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप पांच की गरिमा त्यागी, दीक्षा, कोमल ने प्रथम, ग्रुप चार की पायल कोरी, स्वाति, नितांशी ने द्वितीय व ग्रुप एक की अनुष्का, शिल्पी, दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अशोक कुमार रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts