Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: आरोपियों पर नहीं हुई कार्यवाही, पुलिस पर भी लगाए आरोप, पीड़ित...

Meerut: आरोपियों पर नहीं हुई कार्यवाही, पुलिस पर भी लगाए आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

  • दुकान में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ और लूटपाट करने के मामले में आरोपियों पर नहीं हुई कार्यवाही।
  • पीड़ित ने थाना पुलिस पर भी लगाए आरोप।
  • पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गेट चौराहे पर पति पत्नी के विवाद के चलते दबंगो ने दुकान में घुसकर मारपीट कर दी थी। दबंगों के हमले में दो लोग घयल भी हुए थे पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर सीसीटीवी फूटेज कब्जे में ले ली थी। क्योकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना पुलिस ने दबंगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा लिख लिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने आरोपी पक्ष से सेटिंग कर ली है। चौकी इंचार्ज आरोपियों पर कार्यवाही नही कर रहे है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने डीवीआर से घटना की फुटेज को डिलीट कर दिया है। पीड़ित परिवार ने सोमवार को मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए चौकी इंचार्ज और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

 

 

लिसाड़ी गेट के ऊँचा सद्दीक नगर के रहने वाले आरिफ ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 2 जून की रात में वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी ससुराल वालों ने दो तारीख को हमला कर दिया था। आरोप है कि आरोपियो के हमले में उसका भाई वसीम और पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया था।

पीड़ित का आरोप है कि तभी से वह आरोपियों पर कर्यवाही को थाना पुलिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन थाना पुलिस कार्यवाही नही कर रही है। पीड़ित ने इस्लामाबाद चौकी प्रभारी पर गम्भीर आरोप लगाए है।

पीड़ित का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने कैमरो की डिवीआर से घटना के दिन का वीडियो भी डिलीट कर दिया है। पीड़ित ने थाना पुलिस और चौकी प्रभारी पर गम्भीर आरोप लगये है और एसएसपी से शिकायत करते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts