Homeउत्तर प्रदेशMeerutसड़क सुरक्षा दिवस पर सावधानी से वाहन चलाने का दिया संदेश

सड़क सुरक्षा दिवस पर सावधानी से वाहन चलाने का दिया संदेश

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सोमवार को शहीद मंगल पांडे महिला पीजी कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा, सबका दायित्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

समाजशास्त्र विभाग की ओर से यह कार्यक्रम हुआ। इसमें रेंजर्स प्रभारी प्रो. अनुजा गर्ग ने सड़क पर वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और गति सीमा नियंत्रित रखने जैसे नियमों के बारे बताया। इतिहास विभाग प्रभारी प्रो. अनीता गोस्वामी ने छात्राओं से यातायात नियमों और चिह्नों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। अंग्रेजी विभाग प्रभारी प्रो. मोनिका चौधरी ने भी सड़क सुरक्षा के बारे में बताया।

रोड सेफ्टी क्लब और समाजशास्त्र विभाग प्रभारी लेफ्टिनेंट लता कुमार ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सुरक्षा के लिए सजग किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts