Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भावनपुर में नमाज के दौरान गर्म पानी को लेकर चले लाठी...

मेरठ: भावनपुर में नमाज के दौरान गर्म पानी को लेकर चले लाठी डंडे, कई घायल

-


शारदा न्यूज, मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्याल स्थित तकिया मस्जिद पर नमाज के दौरान गर्म पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले इस दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

 

वहीं पुलिस के अनुसार बताया गया कि तकिया मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नफीस सुबह करीब 7:30 बजे नवाज अदा करने के लिए मस्जिद पर गए तो वहां पहले से मौजूद जहीर पक्ष के लोगों ने नफीस को घेर कर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब नफीस के परिवार वाले आए तो उन पर बजाना जारी रखा तीन दिनों से गांव मैं पानी कि सपलाई नहीं हो पा रही थी। उस वजह से जहीर व जहीर के परिवार वाले मस्जिद की टंकी से पानी ले रहे थे जहां गांव वालों का कहना है कि जहीर ने मस्जिद की जमीन घेर रखी है और आए दिन किसी ना किसी से झगडा करता रहता है। नफीस ने नवाज अदा करने से पूर्व वजू के लिए गर्म पानी लेने का विरोध किया जिस पर जहीर पक्ष की ओर से खालिद साजिद फरमान कलवा ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई मारपीट के दौरान नफीस सानू कलीम फैजान घायल हो गए व जहीर पक्ष से फरमान शादाब खालिद घायल हो गए।

 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भावनपुर पर भेजते हुए मेडिकल कराया गया है। जहां दोनों पक्षों के दर्जनों व्यक्ति घायल हैं। थाना भावनपुर एस ओ संजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की ज रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts