Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

-

  • युवती को बैठाकर रांग साइड भगा रहे थे बाइक
  • लड़की के परिजन कर रहे थे पीछा

मुजफ्फरनगर। जनपद में बीती शाम बड़ा हादसा हो गया। हाईवे के पास गलत साइड में चल रही बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसके चलते बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार युवती भी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बताया जा रहा है कि 26 साल के श्रीकांत पुत्र रणजीत और कपिल पुत्र दीपू निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा बाइक पर एक युवती ज्योति निवासी गांव बढीवाला थाना छपार को बैठाकर बढीवाला की ओर से ला रहे थे। जब उनकी बाइक सिसौना के पास पहुंची तो सामने से ट्रक से टकरा गई। श्रीकांत और रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों में से किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवती को बढीवाला थाना छपार से लेकर आ रहे थे। युवती के परिजन बाइक सवारों का पीछा कर रहे थे। उनसे बचने के लिए युवक बाइक को उल्टी दिशा में तेज दौड़ा रहा था। बाइक सवार सीओ सदर राजकुमार साव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। घायल युवती का इलाज चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts