Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर: पिता ने तीन माह की बेटी की कर दी हत्या

मुजफ्फरनगर: पिता ने तीन माह की बेटी की कर दी हत्या

-

– हिस्सा देने से बचने के लिए की वारदात


मुजफ्फरनगर। जनपद में एक युवक ने अपनी 3 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने वारदात को शुक्रवार सुबह घर में ही अंजाम दिया। पत्नी को बताया कि बच्ची उसके पास खेलते-खेलते सो गई है। काफी देर तक जब बच्ची नहीं उठी, तो पत्नी ने बच्ची को जगाने की कोशिश की।

 

हलचल न होने पर वह डर गई। बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का कहना है कि वह दूसरी पत्नी से बच्चा नहीं चाहता था। वह नहीं चाहता था कि उसकी पहली पत्नी के पांच बच्चों के अलावा उसकी प्रॉपर्टी में कोई और हिस्सेदार हो। इसी कारण उसने बच्ची को मार डाला। मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र का है।

 

गांव सठेड़ी में गुलशेर पत्नी साजिदा और बच्चों के साथ रहता है। साजिदा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पति गुलशेर तीन महीने की बच्ची को गोद में खिला रहा था। वह बाहर गाय को घास डालने गई थी। इसी दौरान अकेला पाकर पति ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

 

मुझे बेटी के रोने की आवाज आई थी। लेकिन मुझे लगा कि बेटी खेलने के दौरान रोने लगी होगी। थोड़ी देर बाद वह चुप हो गई। इसके बाद मैंने ध्यान नहीं दिया। मैं अपना काम करने लगी। कुछ देर बार जब लौट कर आई, तो देखा बच्ची वहीं लेटी थी। मैंने पूछा तो पति ने जवाब दिया कि बच्ची खेलते-खेलते सो गई है।

 

इसके बाद मैंने बच्ची को पति के पास से उठाकर चारपाई पर लिटा दिया। फिर मैं घर के दूसरे काम में व्यस्त हो गई। जब काफी देर तक बच्ची नहीं उठी, तो मुझे चिंता हुई। मैं बेटी को उठाने लगी। मगर उसकी बॉडी में कोई हलचल ही नहीं हो रही थी।
इसके बाद मैं भाग बाहर आई और अपने पड़ोसी को बुलाया। उससे कहा कि देखो बच्ची को क्या हो गया। उसने जब मेरी बच्ची का शरीर छुआ, तो वह पूरी तरह ढीला पड़ चुका था। बॉडी बहुत ठंडी हो गई थी। इसके बाद उसे गांव में एक डॉक्टर को दिखाया, तो उसने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है।

 

इसके बाद हमने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की मां और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साजिदा ने अपनी पति पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी गुलशेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर दिया।

 

गुलेशर ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल पहले शादी हुई थी, जिससे उसके 5 बच्चे हैं। साजिदा से उसकी एक साल पहले दूसरी शादी हुई है। वह दूसरी पत्नी साजिदा से कोई बच्चा नहीं चाहता था। लेकिन तीन महीने पहले एक बेटी पैदा हुई। उसे वह नापसंद थी। वह अपनी प्रॉपर्टी में बंटवारा नहीं चाहता था। उसने बंटवारे से बचने के लिए दूसरी पत्नी से पैदा हुई तीन महीने की बेटी को मार डाला।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts