HomeCRIME NEWSपत्नी के प्रेमी को पति ने मारी गोली, फूटने से बची आंख

पत्नी के प्रेमी को पति ने मारी गोली, फूटने से बची आंख

-


मेरठ: बेवफा पत्नी के प्रेमी पर पति ने जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। फायरिंग में गोली प्रेमी की आंख से सटकर लगी है। किसी तरह आंख फूटने से बची है। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर है। रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

 

मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ के राजपुर गांव का है। जहां 26 जनवरी की रात योगेश पुत्र शिवचरण ने अपने दोस्त शिब्बू के साथ मिलकर शिवम पुत्र संजय के ऊपर फायर कर दिया। योगेश, शिब्बू पहले शिवम के घर पहुंचे। तीनों में काफी बहस हुई। इसके बाद गुस्से में योगेश ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे शिवम की दाईं आंख के पास लगी है। गोली मारकर योगेशा, शिब्बू फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली लगने के बाद शिवम लहुलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि राजपुर गांव निवासी योगेश की 3 साल पहले नेहा से शादी हुई थी। दोनों की शादी के बाद 2 बेटियां हैं। पति, पत्नी में आए दिन घरेलू कलह के कारण विवाद रहता। पिछले 1 महीने से नेहा शिवम के साथ किराए के घर पर रह रही थी। शिवम मवाना बस अड्डा के पास किला परीक्षितगढ़ में किराए के मकान में रहता है। मजदूरी करता है। पिछले एक महीने से शिवम, नेहा इसी मकान में साथ रह रहे थे। दोनों में पुराना अफेयर है।

 

पति की लड़ाई से दुखी होकर नेहा शिवम के पास रहने आ गई थी। एक महीने से पत्नी को घर से अलग दूसरे आदमी के साथ देखना ही योगेश को बर्दाश्त नहीं हुआ। शुक्रवार को दोस्त के साथ योगेश, शिवम के घर पहुंचा। कहासुनी हुई और फायरिंग कर दी। शिवम को दाहिनी आंख के करीब गोली लगी है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पूरे मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच भी कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts