HomeCRIME NEWSगाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बदमाश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बदमाश

-


गाजियाबाद। जनपद के थाना लिंक रोड क्षेत्र में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं उसका साथी बदमाश फरार हो गया। आरोपी बदमाश वही है जिसने 14 तारीख को स्कूटी सवार लड़की से बैग छीना था। इस वारदात में युवती गिर के गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

 

गाजियाबाद एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि थाना लिंक रोड पुलिस इंद्रप्रस्थ कॉलेज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी। बाइक को रोकने का इशारा करने पर बाइक सवार बाइक को घुमाकर फरार होने लगे। साथ ही पुलिस पर गोली चला दी।

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं उसका साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम नितिन कसाना पुत्र राजकुमार निवासी शकलपुरा थाना लोनी बताया है। वहीं फरार बदमाश का नाम लोकेश है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि यह दोनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं।

 

14 जनवरी को इन्होंने साक्षी नाम की युवती से बैग लूट था। साक्षी स्कूटी पर थी। इसी दौरान स्कूटी गिर गई थी और साक्षी के सिर में गंभीर चोट आई थी। साथ ही इन पर मोबाइल लूट के भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस चोरी की मोटरसाइकिल और लूटा गया एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts