HomeGhaziabadगाजियाबाद: बैग की दुकान में लगी आग, माल हुआ राख

गाजियाबाद: बैग की दुकान में लगी आग, माल हुआ राख

-

दो दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू


गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के डी ब्लॉक में टेलर की दुकान में आग लग गई। यह टेलर स्कूल बैग बनाता और बेचता है। आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी तो अभी नहीं हो पाई है, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि चंद सेकेंड में ही दुकान जलकर राख हो गई।

गाजियाबाद में चीफ फायर आॅफिसर राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग को नंदग्राम के डी ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। इस सूचना पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर भेजी गई। वहां पता चला की टेलर की दुकान में आग लग गई है। दुकान में स्कूल बैग बनाए और बेचे जाते हैं। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।

आग बेहद भीषण थी। चंद सेकेंड में ही लाखों का माल जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts