HomeCRIME NEWSगाजियाबाद: मजदूरों ने साथी को पीट-पीटकर मार डाला

गाजियाबाद: मजदूरों ने साथी को पीट-पीटकर मार डाला

-

  • छह घायल, ट्रैक्टर पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद
  • दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे हैं मजदूर

गाजियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी में मजदूरों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विवाद बंगाल और सहारनपुर के मजदूरों के बीच हुआ। यह सभी मजदूर दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे हुए हैं।

मजदूरों के काम से वापस आते समय ट्रैक्टर पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के पंचलोक गांव में मजदूरों के बीच विवाद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 6 मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। इन सभी को अस्पताल भिजवाया गया जहां एक मजदूर नदीम की मौत हो गई।

एसीपी मौर्य के मुताबिक, यह सभी मजदूर दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे हैं। बुधवार शाम काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर में बैठने को लेकर बंगाल और सहारनपुर के मजदूरों के बीच विवाद हो गया। जिसमें सहारनपुर के मजदूरों ने बंगाल के मजदूरों को पीट दिया।

यह सभी मजदूर थाना क्षेत्र के पंचलोक गांव में रहते हैं। वापस पहुंचने पर बंगाल के मजदूरों ने इकट्ठा होकर सहारनपुर के मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें 6 लोग घायल हुए जिनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नदीम नाम के मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक दर्जन संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts