कांग्रेसियों ने टाउन हॉल पर राम धुन गाकर जताया रोष

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। अयोध्या में बीती 15 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लला के दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ अयोध्या में ही बदसूकी की गई जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने टाउन हॉल के सामने राम धुन गाकर रोष व्यक्त किया।

बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतर्त्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी घंटा घर स्थित टाउन हॉल के सामने इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने अयोध्या में भाजपा व संघ के लोगों द्वारा पार्टी के झंडे व ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी के साथ श्री राम मंदिर परिसर में अभद्रता का आरोप लगाया। कांग्रेसियों का कहना है कि इस घटना में पार्टी के ध्वज का भी अपमान किया गया है। इसके विरोध में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने टाउन हाल घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामनें बैठकर राम धुन गाकर घटना का विरोध किया गया।

 

 

विरोध करने वालों में प्रदेश सचिव रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, धूमसिंह गुर्जर, डॉ. बबीता गुजर, किरण बाला, नईम राणा, यासर सैफी, तेजपाल डाबका, कपिल शर्मा, सुमित विकल, अल्तमस तयागी, फरहान चौधरी, हाजी इसरत, इरशाद पहलवान, सुनीता मंडल, संजय गुप्ता, दिनेश उपाध्याय, अंसार अहमद, डॉ. संजीव अग्रवाल, सलीमुदिन शाह, केडी शर्मा, दीपांशु नागर, संजय वर्मा, वसीम अंसारी, इरशाद अंसारी व सलीम पठान आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पहुंचे लोगों के लिए बड़ी खबर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट की...

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...